फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Got the membership of RLD by dressing up the lawyers

वकीलों को पटका पहनाकर रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई

Fri, 22 Oct 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Got the membership of RLD by dressing up the lawyers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कचहरी परिसर में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में वकीलों को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई गई। जहां उनका पटका व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
रालोद के वरिष्ठ नेता व जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि रालोद गांव, गरीब, किसान, मजदूर व नौजवानों का हित करने वाली पार्टी है। रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी हर वर्ग के हितों की लडाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का 2022 के चुनाव में सफाया हो जाएगा। प्रदेश में रालोद गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने 30 अक्तूबर को बड़ौत रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। रालोद युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत धामा ने कहा कि रालोद हर वर्ग के विकास की बात करता है और जाति धर्म से ऊपर उठकर हर वर्ग के बारे में सोचता है।

रालोद में शामिल होने वालों में मुनींद्र राणा गुर्जर, रामकिशन सहरावत, इंद्र गिरी, बिल्लू गिरी, विपिन कुमार, विनीत गुर्जर, मोनू, प्रमोद कुमार, बाबर पठान, राहुल, प्रवीण कुमार, कुलदीप, गौरव सिंह, मनोज कुमार, रवींद्र कुमार, विशाल आदि रहे। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर, नरेंद्र मान, देवेंद्र आर्य, इफ्तिखार हसन, कपिल कुमार, राशिद तस्लीम, आजाद धामा, प्रदीप नैन, योगेंद्र शर्मा, लोकेंद्र तोमर, विक्की शर्मा, प्रशांत चौधरी, सुधीर नैन, विनेश तोमर, नितिन तोमर, सागर तोमर, विकास मलिक, अर्पित रूहेला, मुकेश उज्ज्वल, अजित सिंह, अंकित कुमार, नवीन पंवार, बाबर पठान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed