फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Got orders from SP sir, but police station does not take action

25 चक्कर थाने के काटे तो एसपी ऑफिस पर 9 बार आया, फिर भी बुरे हालात

Mon, 06 Sep 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Got orders from SP sir, but police station does not take action
बागपत एसपी कार्यालय के सामने एसपी के इंतजार में बैठा कंडेरा गांव निवासी बिजेपाल - फोटो : BAGHPAT
एसपी साहब से ऑर्डर तो करा दिए, लेकिन थाना पुलिस नहीं करती कार्रवाई
विज्ञापन

बागपत। जिले के एसपी ने भले ही थाना प्रभारियों को थाना स्तर पर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए हुए हों। लेकिन इसके बाद भी थानों पर समस्याएं नहीं सुनी जा रही हैं। पहले तो रिपोर्ट दर्ज नहीं होती, अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद रिपोर्ट दर्ज होती भी है तो कार्रवाई नहीं की जाती है। हालात ये हैं कि फरियादी 25-50 चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
जोनमाना गांव की बाला के बेटे नरेंद्र व भतीजे दिनेश ने बताया 10 जून को लिंटर को लेकर पड़ोसियों से मारपीट हो गई थी। इस रंजिश में चार जुलाई को नरेंद्र के पिता सोमपाल को गोली मार दी गई। बड़ौत पुलिस ने नहीं सुनी तो एसपी के आदेश पर मुकदमा हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाला अपने बेटे नरेंद्र और भतीजे दिनेश के साथ बड़ौत थाने पर 25 बार और एसपी कार्यालय पर 9 बार चक्कर काट चुकी है। इसके बावजूद बोहला चौकी पुलिस मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
सांकरौद गांव के सुभाष ने बताया कि उसके खाते से बैंक मित्र ने 12510 रुपये निकाल लिए थे। उसने रुपये मांगे तो धमकी दी गई। बैंक अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाने पर शिकायत की गई तो पुलिस ने उसे भगा दिया। एसपी कार्यालय में शिकायत देने पर साइबर सेल से जांच कराई गई। शिकायत सही मिलने पर 25 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया। अब वह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने के 12 चक्कर काट चुका है, पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न तक में कार्रवाई नहीं
दरकावदा के जब्बार ने बताया कि उसके पिता ने अपने गांव का पुश्तैनी मकान उसे दिया था। आरोप है कि उसे गांव में जाने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। वह एक दिन गांव गया तो उस पर हमला कर दिया गया। शिकायत करने पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस तरह ही छपरौली थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
मेरे पास रोजाना 50 से ज्यादा फरियादी आते हैं। लेकिन उनकी समस्या सुनकर समाधान करने के निर्देश पुलिस को दिए जाते हैं। मैंने सभी थाना प्रभारियों को साफ कहा हुआ है कि सभी की समस्याओं का थाना स्तर पर निस्तारण किया जाए। थाना प्रभारियों की मंगलवार को क्राइम मीटिंग लेकर सख्त निर्देश दिए जाएंगे। उसके बाद भी किसी की सुनवाई नहीं होती है, तो कार्रवाई की जाएगी।

- नीरज कुमार जादौन, एसपी

बागपत एसपी कार्यालय पर एसपी के इंतजार में बैठी महिला

बागपत एसपी कार्यालय पर एसपी के इंतजार में बैठी महिला- फोटो : BAGHPAT

बागपत एसपी से शिकायत करने जाता जोनमाना गांव निवासी नरेन्द्र कुमार व दिनेश

बागपत एसपी से शिकायत करने जाता जोनमाना गांव निवासी नरेन्द्र कुमार व दिनेश- फोटो : BAGHPAT

बागपत एसपी से शिकायत करने जाता सांकरौदा गांव निवासी सुभाष

बागपत एसपी से शिकायत करने जाता सांकरौदा गांव निवासी सुभाष- फोटो : BAGHPAT

बागपत एसपी कार्यालय पर शिकायत के लिए लगी फरियादियों की भीड़

बागपत एसपी कार्यालय पर शिकायत के लिए लगी फरियादियों की भीड़- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed