फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Got married after converting religion, then got gang raped

यूपी: धर्म परिवर्तन कराकर पहले निकाह किया, फिर सामूहिक दुष्कर्म, पीड़ित युवती ने सुनाई आपबीती

Fri, 06 Aug 2021 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 06 Aug 2021 02:19 AM IST
सार

युवती का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया गया। इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Baghpat News: Got married after converting religion, then got gang raped
धर्म परिवर्तन प्रकरण

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ युवती का धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह करने, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और गोमांस खिलाने का मामला दर्ज किया गया है। युवती का आरोप है कि उसके अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की भी धमकी दी जा रही थी। इस मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


परिजनों के साथ युवती गुरुवार को कोतवाली में पहुंची और पुलिस को बताया कि मलकपुर गांव के इरशाद ने उसके मकान के सामने अपना नाम सोनू बताकर नाई की दुकान खोली थी। वह पानी पीने के बहाने से उनके घर में आने लगा और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। 26 जनवरी 2019 को इरशाद ने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। 23 फरवरी 2019 को इरशाद, उसका भाई मोनू उर्फ अय्यूब, बहनोई बिल्लू घर में आए और उसे बहकाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने पुलिस को आपबीती सुनाई तो अधिकारी भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन


युवती के पिता ने इस मामले में इरशाद व अन्य के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद युवती पर रिपोर्ट समाप्त कराने का दबाव बनाया गया। इलाहाबाद में निकाह के कागज तैयार कराकर उसे लोनी ले गए और वहां एक मौलवी से निकाह पढ़वाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि लोनी में इरशाद के बहनोई बिल्लू व महबूब, कोताना गांव में इरशाद के रिश्तेदार नौशाद, सोनीपत के खरखौदा में समीर व भतीजे सोमीन और कांधला में चचेरे साले जिंदा ने उससे दुष्कर्म किया। गत 20 जुलाई को इरशाद उसे बड़ौत लेकर आया तो वह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। युवती की तहरीर पर इरशाद अली, अय्यूब, बिल्लू, महबूब, नौशाद, जिंदा, समीर, सोमीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

एसपी अभिषेक का कहना है कि एक युवती ने बड़ौत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। वर्ष 2019 में युवती के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें युवती के बयान के आधार पर पुलिस को एफआर लगानी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed