फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Goods confiscated by running an anti-encroachment campaign

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सामान जब्त किया

Mon, 23 May 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Goods confiscated by running an anti-encroachment campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नगर पालिका व पुलिस की टीम ने सोमवार को शहर के राष्ट्र वंदना चौक से मेरठ रोड, चमरावल रोड व कोर्ट रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसमें दुकान से बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया गया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान में सबसे पहले राष्ट्र वंदना चौक से मेरठ रोड पर कार्रवाई की गई। जिसमें सड़क़ पर खड़ी ठेलियां हटवाई गई और सडक़ पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद चमरावल रोड पर कई दुकानदारों को कार्रवाई की हिदायत दी। इस दौरान नगर पालिका की टीम ने दुकान से बाहर रखा सामान जब्त कर लिया और व्यापारी खुद ही सामान उठाने में जुटे रहे। इसके उपरांत शहर के कोर्ट रोड पर अभियान चलाया गया। जहां रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर रखे खोखों को हटाने के निर्देश दिए और नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर पालिका के ईओ ललित आर्य का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। अतिक्रमण करने वालों को कार्रवाई की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed