फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Good behavior is necessary for mental peace: Ravi Shastri

मानसिक शांति के लिए अच्छा व्यवहार जरूरी- रवि शास्त्री

Fri, 10 Dec 2021 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Good behavior is necessary for mental peace: Ravi Shastri
स्कूल प्रबंधन ने वेद प्रचार यात्रा का किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बिजवाड़ा के बीपी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पहुंची जिला आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा संचालित यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा का प्रबंधक राहुल तोमर, प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हुए यज्ञ में शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं ने आहुति दी।

यज्ञ में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने कहा यदि आप मानसिक शांति प्राप्त करना चाहते हैं तो व्यवहार न बिगड़ने दें। प्रत्येक व्यक्ति की इच्छाएं, संस्कार, पारिवारिक पृष्ठभूमि, भोजन, पड़ोस का वातावरण, शिक्षक, पुस्तकें, साहित्य माता-पिता तथा गुरु जी द्वारा प्रशिक्षण आदि सब अलग-अलग होता है। इन सब कारणों से लोगों के विचारों में, व्यवहार में अंतर आना स्वाभाविक है। आचार्य धर्मवीर आर्य, प्रबंधक राहुल तोमर, प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल ने सभी विद्वानों का आभार प्रकट संचालन प्रवक्ता राजगुरु तोमर ने किया। यहां रामपाल सिंह तोमर, योगाचार्य मुकेश विद्यालंकार, महाशय अशोक प्रबोध, यशवीर सिंह, प्रदीप कुमार, अनिरुद्ध, सुभाष, आशीष, ममता, गीता, सोनम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed