फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gokash arrested on one side, animal slaughter on the other side

एक तरफ गोकश की गिरफ्तारी, दूसरी तरफ हुआ पशु कटान

Sat, 01 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gokash arrested on one side, animal slaughter on the other side
बड़ौत पुलिस द्वारा गोली लगने से घायल गौ तस्कर व पास पड़ा तमंचा - फोटो : BARAUT
बागपत/अमीनगर सराय। गोकशी की कई वारदातों में वांछित चल रहे इनामी को सिंघावली अहीर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। एक तरफ पुलिस इनामी की गिरफ्तारी पर वाहवाही लूट रही थी, दूसरी तरफ बरसिया तिलपनी मार्ग पर गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस ने आनन फानन में अवशेषों को मिट्टी में दबवा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पौने छह बजे हिसावदा तिराहे से पुलिस ने मुठभेड़ में गोवंश तस्कर बिलौचपुरा गांव निवासी बिलाल पुत्र अलियार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने पर गोवध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट सहित 14 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी न होने पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आठ जनवरी को सिंघावली अहीर गांव में बड़ी मस्जिद, चामुंडा के पास तालाब में गोवंश का कटान किया था। इसके अलावा बिलोचपुरा में गन्ने के खेत में गोवंशों का कटान करना स्वीकार किया है। बताया कि साथियों के साथ मिलकर आवारा गोवंशों को नशे का इंजेक्शन लगाता है। बेहोश हो जाने पर जंगल में ले जाकर काटकर उनके मीट को मेरठ में बेचते थे। उधर, इनामी की गिरफ्तारी के बाद रात महसूस कर रही सिंघावली अहीर पुलिस को जोर का झटका लगा। बरसिया तिलपनी मार्ग पर ईंख के खेत में शुक्रवार को गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले। ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार रात में कटान किया गया है। पुलिस ने आनन फानन में गोवंश के अवशेषों को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रकाश सिंह का कहना है कि अवशेष पुराने है और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed