फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   goal of solving basic problems

बुनियादी समस्याओं का निस्तारण कराना है लक्ष्य

Thu, 03 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
goal of solving basic problems
हमारे प्रधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। लूंब गांव टांडा-रमाला मार्ग पर स्थित है। यह छपरौली ब्लॉक मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर है। इस गांव में पानी की निकासी ठीक से नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या रहती है। कई बार पंपिंग सेट से पानी की निकासी की व्यवस्था की गई परंतु पूर्ण सफलता नहीं मिली। बरसात होते की गलियों में दो से तीन फिट पानी भर जाता है। गांव में विद्युत पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट अधिकतर खराब हैं। गांव में पेयजल टंकी तो है लेकिन करीब दो वर्षों से बंद पड़ी हैं। जब टंकी को चालू किया गया तो 15 दिन चलने के बाद बंद हो गई। इसका पूरे गांव में पानी नहीं पहुंच पाया। कई जगह से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। कई सरकारी हैंडपंप खराब हैं। इनमें से कुछ हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं और कुछ बंद पड़े हैं। कई रास्ते भी जर्जर हालत में हैं। इस बार प्रधान बने बहादुर का कहना है कि कई वर्षों से गांव में पेयजल और जलभराव की समस्या है। जिनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
प्रधान का प्रोफाइल
गांव- लूंब
प्रधान- बहादुर
शिक्षा- इंटरमीडिएट
कार्यक्षेत्र- किसान
राजनीतिक इतिहास- दूसरी बार के प्रयास में प्रधान बने
गांव की जनसंख्या-16000
मतदाताओं की संख्या-7892
मतदान हुआ-5173
वोट मिले-3060
गांव की समस्याएं
जलनिकासी न होने से जलभराव
पेयजल की समस्या
स्ट्रीट लाइट खराब
रास्ते जर्जर हालत में है।
ग्राम प्रधान की प्राथमिकताएं
गांव में तालाब से जल निकासी का प्रबंध कराया जाएगा।
खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक करा जाएगा।
जलभराव के कारण खराब हुए रास्तों को दोबारा बनवाया जाएगा।
सरकारी हैंडपंप रिबोर कराए जाएंगे।
बंद पड़ी पेयजल टंकी को चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed