फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Goa Governor blesses UP topper Riya and Anurag

गोवा के राज्यपाल ने यूपी टापर छात्र और छात्रा की तारीफ की

Sun, 28 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Goa Governor blesses UP topper Riya and Anurag
खेकड़ा (बागपत)। गोवा के राज्यपाल सतपाल मलिक ने बागपत जनपद निवासी हाईस्कूल की यूपी टॉपर छात्रा रिया और इंटरमीडिएट के अनुराग की तारीफ की है। कहा कि अब बागपत को शिक्षा के क्षेत्र में पहचान मिली है।
विज्ञापन

गोवा के राज्यपाल सतपाल मलिक मूल रूप से बागपत जनपद के गांव हिसावदा निवासी है। शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आया, जिसमें बागपत जनपद निवासी छात्रा रिया जैन ने हाईस्कूल और अनुराग मलिक ने इंटरमीडिएट में उत्तर प्रदेश को टॉप किया है। राज्यपाल ने गोवा राजभवन से भेजे संदेश में दोनों मेधावियों को आशीर्वाद दिया। कहा कि दोनों मेधावियों ने बागपत जनपद का गौरव बढ़ाया है। अब जनपद की पहचान शिक्षा के क्षेत्र में की जाएगी। दोनों के परिजन भी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

पारितोषिक देने की घोषणा की
बड़ौत। मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी स्वराज पाल दुहूण ने बोर्ड परीक्षा में यूपी टॉपर रिया जैन व अनुराग मलिक को 2100-2100 रुपये और छठा स्थान प्राप्त करने वाले उज्ज्वल तोमर व गरिमा कौशिक को 1100-1100 रुपये पारितोषिक देने की घोषणा की है। कहा कि इन बच्चों ने सिद्ध कर किया है कि प्रतिभा पर किसी का एकाधिकार नहीं है। सामान्य घरों के इन बच्चों ने अपनी मेहनत से माता-पिता के सपनों को चार चांद लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत किया
फोटो संख्या 1
बड़ौत। रॉयल हेल्प लाइफ संस्था ने यूपी टॉपर छात्र अनुराग मलिक व छात्रा रिया जैन का स्वागत किया। हेल्प लाइफ के अध्यक्ष नौशाद मलिक, विकास कुमार, सलामी मुलतानी, आकिब चौधरी, महताब मलिक, बॉबी तोमर, उपेंद्र तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed