फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Glory, Priyanshu, Ruchika, Swati are the first

महिमा, प्रियांशु, रुचिका, स्वाति रहे प्रथम

Mon, 29 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Glory, Priyanshu, Ruchika, Swati are the first
बड़ौत। दिगंबर जैन पीजी कॉलेज में सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिमा चौधरी, प्रियांशु, रुचिका दूहुण, स्वाति जैन प्रथम रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता में कॉलेज परिवहन समिति के चार सदस्यों डॉ रंजीता बंसला, डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ लाखन सिंह व डॉ प्रज्ञान चौधरी ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जानकारी दी। छात्रों ने निबंध लेखन, स्वरचित काव्य-लेखन, स्लोगन-लेखन, रंगोली, पोस्टर-चित्रण में भागीदारी की। निर्णायक मंडल में डॉ स्नेहवीर सिंह पुंडीर, डॉ अंशु अग्रवाल और डॉ कविता अग्रवाल रहीं। निबंध लेखन में महिमा चौधरी प्रथम, प्रियांशु बेनिवाल द्वितीय व कोमल गुर्जर तृतीय स्थान पर रही। काव्य लेखन में प्रियांशु बेनिवाल प्रथम, स्वाति सिंह द्वितीय व कोमल कुंडु तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर चित्रण में रुचिका दूहुण प्रथम, मनस्वी चौधरी द्वितीय स्थान पर रही। स्लोगन लेखन में स्वाति जैन प्रथम, निकिता जैन द्वितीय स्थान व विशाल अहलावत तृतीय स्थान पर रहे। अन्य मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ प्रज्ञान चौधरी ने किया।
विज्ञापन

विवि की प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित करने की मांग
फोटो संख्या 9
बड़ौत। युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को तहसील पहुंचा और कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय की प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की। युवाओं का कहना था कि कोरोना संक्रमण के चलते नगर के कई एरिया कंटेनमेंट जोन में घोषित है। ऐसे में बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के रहने व खाने सहित अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी तहसीलदार प्रदीप को सौंपा। इस अवसर पर विकास मलिक, मोहित, सागर, रोहित, गौरव तोमर, अमरदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed