फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girls died in Chhaprauli and Lumb due to fever

UP: बागपत में बुखार का कहर, सात साल के बच्चें समेत दो छात्राओं की मौत, अब तक इतनें बीमार

Fri, 11 Nov 2022 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2022 11:38 PM IST
सार

बागपत के गांव में बुखार के कहर से एक सात साल के बच्चे और दो छात्राओं की मौत हो गई। जिससें  परिजनों में कोहराम मच गया और उनका का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। गांव में बच्चों की मौत  की खबर सुन मायूसी छा गई और ग्रमाणों में दहशत फैल गई। लोगों ने स्वास्थ्य कैंप लगवाकर जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Girls died in Chhaprauli and Lumb due to fever
छपरौली निवासी मृतक खुशी जैन का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT

विस्तार

बागपत के बड़ौत/छपरौली कस्बे व लूम्ब गांव की एक-एक छात्रा की शुक्रवार को बुखार से मौत हो गई है। दोनों छात्राओं का निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। छात्राओं की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने स्वास्थ्य कैंप लगवाकर जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


कस्बे की खुशी जैन (12) पुत्री दिनेश जैन पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके पिता बड़ौत के दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में पीटीआई हैं। दिनेश जैन ने बताया कि दो दिन पहले खुशी की तबियत खराब हुई थी। दिनेश जैन ने बताया कि उसका बड़ौत के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और बुखार के कारण उल्टी हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़े: Meerut: अगले साल दिसंबर में पूरा होगा एक्सप्रेस वे का पांचवा चरण
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। उसके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को कॉलेज में शोक सभा कर शिक्षकों ने खुशी की मौत पर शोक प्रकट किया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य वकील चंद जैन, शिक्षक अजय राज शर्मा, ललित जैन रहे।

 

 

Girls died in Chhaprauli and Lumb due to fever
बुखार से छात्रा की मौत - फोटो : amar ujala

उधर, लूम्ब गांव के ओमपाल की बेटी मन्नू (17) को तीन पहले बुखार आया था। जहां उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।इलाज के दौरान शुक्रवार को छात्रा की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई।जिससें परिजनों में कोहराम मच गया । बताया जा रहा है कि छात्रा गांव के ही इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी।

यह भी पढ़ें: Meerut: कैंट में घूमते संदिग्ध युवक को पकड़ा, पूछताछ जारी, सेना का जवान बनकर जुटा रहा था जानकारी

छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।उधर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाकर जांच कराने की मांग की है। दोनों मृत छात्राओं के परिजनों से टीम भेजकर बुखार के बारे में जानकारी ली जाएगी। इसके अतिरिक्त कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई जाएगी।-डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed