फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girlfriend shot dead after entering a house in Baghpat, UP, accused lover arrested

दुस्साहस : यूपी के बागपत में घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Tue, 11 May 2021 10:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 May 2021 10:29 PM IST
सार

परिजनों ने मुख्य आरोपी और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

विज्ञापन
Girlfriend shot dead after entering a house in Baghpat, UP, accused lover arrested
baghpat police - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में रमाला थानाक्षेत्र में युवती की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।कासिमपुर खेड़ी गांव में मंगलवार शाम एक युवक ने घर में घुसकर प्रेमिका गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पाकर एसपी अभिषेक सिंह भी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने मुख्य आरोपी और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय अर्चना मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही विनय पुत्र भूपेंद्र अपने एक साथी के साथ घर में तमंचा लेकर घुस आया। उसने अर्चना के सिर में दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह साथी समेत मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरार है। घटना के बाद एसपी अभिषेक कुमार, एडिशनल एसपी  मनीष मिश्रा मौके पर पहुंचे। गांव में एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है। मुख्य आरोपी विनय को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने परिजनों पर भी किया था हमला 
अर्चना के भाई कैलिश उर्फ कपिल ने बताया कि कुछ दिन से अर्चना और कपिल की बातचीत होती थी। परिजनों के समझाने पर अर्चना ने उससे दूरी बना ली। जिसके बाद आरोपी उसे परेशान कर रहा था। वह लगातार धमकी दे रहा था। मंगलवार को उसनेे घर में सो रही अर्चना की गोली मारकर हत्या कर दी। पहले भी आरोपी ने अर्चना के परिजनों पर हमला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed