फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girlfriend's ruckus after getting information about boyfriend's marriage

प्रेमी की शादी की भनक पर प्रेमिका ने काटा हंगामा

Wed, 02 Nov 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend's ruckus after getting information about boyfriend's marriage
तीन साल से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम-प्रसंग
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव का बताया जा रहा है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव निवासी युवक की शादी तय होने की खबर पर मेरठ से आई प्रेमिका ने मंगलवार को उसके घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए युवती ने थाने में शादी रुकवाने की तहरीर दी।

दरअसल रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव निवासी एक युवक मेरठ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वहीं पर मेरठ निवासी एक युवती भी काम करती थी। इस दौरान युवती से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। कुछ दिन पहले युवक अपने घर आया। परिजनों ने युवक की शादी तय करने की बात रखी और दो-तीन जगह रिश्ते देखना शुरू कर दिया। इसकी भनक पाकर युवती भी मंगलवार को उसके गांव आ धमकी। उसने प्रेमी की शादी तय करने के विरोध में जमकर हंगामा किया। इसके बाद युवती थाने पहुंची और युवक खिलाफ तहरीर दी। इसमें प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed