फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girl students collected three kilograms of plastic

रेलवे स्टेशन पर चलाया अभियान

Fri, 21 Oct 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Girl students collected three kilograms of plastic
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में स्वच्छ भारत अभियान के तहत चल रहे जागरुकता कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को एनएसएस की छात्राओं ने रेलवे स्टेशन परिसर, पटरियों पर पड़ी सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र किया और रेलयात्रियों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन

डॉ. गीता रानी ने रेल यात्रियों से पॉलिथीन, प्लास्टिक के गिलास, पानी की प्लास्टिक बोतल और सिल्वर के बर्तनों का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कपड़े के थैलों का प्रयोग करें और अगर आपको कोई दुकानदार पॉलिथीन में सामान देता है तो आप लेने के लिए मना करें। अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं द्वारा स्टेशन पर श्रमदान किया गया, जिसमें उन्होंने तीन किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित किया। स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने इस अभियान की तारीफ की। इस अवसर पर डॉ. मदनपाल, डॉ. नीलम राणा, डॉ. पूनम मलिक, डॉ. ब्रजराज तोमर, डॉ. अमित कुमार पांडेय, पीके बॉस, रोहित, वीरेंद्र, डिंपल कश्यप, पूजा रूहेला, ज्योति, रविता, अनु तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed