{"_id":"6249d620b4b35b19104072c6","slug":"girl-kidnapped-and-raped-accused-arrested-baghpat-news-mrt582963862","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दूसरे वर्ग के युवक ने युवती का अपहरण करके दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को बरामद करने के साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती 20 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसके पिता ने दूसरे वर्ग के युवक फरमान पर बेटी का अपहरण करके ले जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। साजिश रचने में फरमान के भाई सलमान और पिता महबूब भी नामजद किए गए थे। पुलिस ने शनिवार को युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी के अनुसार युवती को बागपत नगर के राष्ट्र वंदना चौक से बरामद किया गया। युवती ने बताया है कि युवक फरमान उसे लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का मेडिकल कराया गया है। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।
महिला से छेड़छाड़, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा महिला ने बताया कि 28 मार्च को वह डेयरी पर दूध लेने गई थी। रास्ते में गांव के तीन लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। थाना प्रभारी के मुताबिक महिला की तहरीर पर पुलिस ने संजीव, राजीव व वंश के खिलाफ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
पाबला में मिट्टी खनन करते जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली सीज
बागपत। पुलिस ने पाबला बेगमाबाद गांव के जंगल में शनिवार रात को छापा मारा। अवैध रूप से मिट्टी खनन होता मिला। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जंगल से जेसीबी और मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर सीज किया है। अवैध मिट्टी खनन के संबंध में खनन अधिकारी और तहसीलदार को रिपोर्ट भेजी है।