फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girl gang raped, accused sent to jail

शादी का झांसा देकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Girl gang raped, accused sent to jail
शामली के लिए भी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शादी का झांसा देकर एक युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे शामली के कांधला में छोडक़र चले गए। पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया है।

बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी एक महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसके पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों को किशोरी दस जनवरी को कांधला में मिली थी। उसे पुलिस के पास लेकर पहुंचे। किशोरी ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसाया था। आरोप है कि शादी के बहाने युवक ने अपने एक दोस्त के माध्यम से उसे घर से अपने पास बुलवाया। इसके बाद वह युवक अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसको बड़ौत, शामली, दिल्ली व अन्य स्थानों पर लेकर गया। वहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे कांधला छोडक़र चले गए। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराकर अदालत में बयान दर्ज कराए गए। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed