फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girl dies after being hit by tractor at brick kiln

ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Sun, 24 Apr 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after being hit by tractor at brick kiln
चांदीनगर। गौना-सहवानपुर के जंगल स्थित एक ईट भट्ठे पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

गौना- सहवानपुर के जंगल स्थित एक ईंट भट्ठे पर बड़ौत के गुराना गांव निवासी असलम परिवार के साथ मजदूरी करता है। रविवार दोपहर असलम की बेटी मंतशा (8) भट्ठे के समीप किराना की दुकान पर समान लेने गई थी। वहीं, ललियाना निवासी आजाद उर्फ भंडारी ट्रैक्टर लेकर भट्ठे पर जा रहा था। ट्रैक्टर मोड़ते समय मंतशा चपेट में आ गई। उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया उतर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मजदूरों ने चालक को घेर लिया। उसने ईंट भट्ठे पर बने कमरे में घुसकर जान बचाई तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों से जानकारी पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed