फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girl dies after being crushed by a truck on National Highway

एनएच के गड्ढों के कारण ट्रक से कुचलकर बच्ची की मौत, चालक की धुनाई

Sat, 18 Sep 2021 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after being crushed by a truck on National Highway
बागपत के सिसाना गांव में सड़क दुर्घटना में बच्ची राखी की मौत के बाद वाहन चालक की धुनाई करते लोग। - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नेशनल हाईवे पर सिसाना में गड्ढों में बाइक का पहिया आने से बच्ची उछलकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। बच्ची की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक को रोककर चालक की जमकर धुनाई की। पुलिस ने उसे छुड़वाया और बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पलड़ी गांव निवासी सुदामा कई साल से परिवार के साथ गाजियाबाद के लोनी में रहता है। शनिवार की दोपहर वह बाइक से अपनी बड़ी पुत्री राखी (12) और छोटी बेटी शीतल को लेकर शामली के बलवागूंजरान गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था। नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में बारिश का पानी भरने से हुए गड्ढों में बाइक का पहिया गिर गया। इससे राखी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई। तभी पीछे आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। राखी की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों ने ट्रक को रोक लिया और चालक की धुनाई कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को छुड़ाया। घायल सुदामा व छोटी पुत्री शीतल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बागपत कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

ट्रक चालक को गाड़ी के नीचे फेंकने का प्रयास किया
बच्ची की मौत के बाद लोगों का गुस्सा इतना भड़क गया कि ट्रक चालक को उतारकर पहले जमकर पीटा और उसके बाद गाड़ी के नीचे फेंकने का प्रयास किया। लोगों का आरोप था कि सड़क खराब होने के बाद चालक ट्रक को तेजगति से लेकर जा रहा था। उसे आबादी क्षेत्र होने के कारण ट्रक को धीमी गति से चलाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed