{"_id":"6341ce5b9d09101a0143f501","slug":"gifts-sought-from-officers-by-applying-dp-of-director-case-filed-baghpat-news-mrt608729082","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशक की डीपी लगाकबर अधिकारियों से मांगे गिफ्ट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशक की डीपी लगाकबर अधिकारियों से मांगे गिफ्ट, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
निदेशक की डीपी लगाकर अधिकारियों से मांगे गिफ्ट, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट आफ एनिमल हेल्थ सेंटर के निदेशक की डीपी लगाकर अधिकारियों से गिफ्ट मांगे गए। जिसमें तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। उधर गिफ्ट मांगने वाले नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया। इससे पहले डीएम की डीपी लगाकर अधिकारियों से गिफ्ट मांगे गए थे।
ऑनलाइन ठगी करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। जिसमें बागपत के चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ सेंटर के निदेशक अजीत सिंह यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी डीपी लगाकर व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर कई अधिकारियों से गिफ्ट की डिमांड की। जिसका पता चलने पर उन्होने जानकारी कराई तो उक्त नंबर अज्ञात निकला। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि निदेशक अजीत सिंह यादव की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
---
पहले डीएम की डीपी लगाकर मांगे गए थे गिफ्ट
अधिकारियों की व्हाट्सएप पर डीपी लगाकर रुपये मांगने के मामले पहले भी सामने आ चुके है। जिसमें डीएम राजकमल यादव की डीपी लगाकर कई अधिकारियों से गिफ्ट मांगे गए थे। जिसमें कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक गिफ्ट मांगने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।