फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ghaziabad champion, baraut

गाजियाबाद चैंपियन

Wed, 16 Dec 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाल, बड़ौत Updated Wed, 16 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad champion, baraut
दिगंबर जैन डिग्री कालेज में चल रही चौधरी चरण सिंह अंतर महाविद्यालयी खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतिम दिनपहला मैच डीजे कालेज बड़ौत और आईपी कालेज बुलंदशहर के बीच हुआ। डीजे कालेज की टीम ने आईपी कालेज बुंलदशहर को एक पारी और 15 अंकों से हराया। दूसरे मैच में एमएमएच कालेज गाजियाबाद की टीम ने मेरठ कालेज की टीम को एक पारी और 15 अंकों से मात दी।

तीसरे मैच में मेरठ कालेज की टीम ने आईपी कालेज बुलंदशहर को एक पारी और 18 अंकों से हराया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एमएमएच गाजियाबाद की टीम ने डीजे कालेज बड़ौत की टीम को एक पारी और एक अंक से हराकर चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन


विजेता टीम को डा. डीसी मौर्य,  केजी पांडेय,  शशिकांत, दीपक जैन, प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह, डा.कीर्ति, डा. अंशु उज्जवल, डाॅ. रजनी कश्यप, बीबी तिवारी, सुभाष मलिक और अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र तोमर ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र तोमर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को आगे लाने में मदद मिलती है। इसलिए इस तरह की प्रतियोगिताएं कालेज स्तर पर भी होनी चाहिएं ताकि प्रतिभाएं आगे लाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed