फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Get out of the house carefully, tractor secrets on the roads from today

संभलकर निकलें घर से, आज से सड़कों पर ट्रैक्टर राज

Sun, 24 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Get out of the house carefully, tractor secrets on the roads from today
मवीकला-केड़वा मार्ग पर ट्रेक्टर रैली निकालते किसान - फोटो : BAGHPAT
संभलकर निकलें घर से, आज से सड़कों पर ट्रैक्टर राज
विज्ञापन

हरियाणा और पंजाब के वाहनों की संख्या भी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बढ़ी
ईस्टर्न पेरिफेरल के जरिये ट्रैक्टरों को भेजा जाएगा गाजीपुर बॉर्डर तक
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के भरोसे होंगे चार राज्यों के वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। अगर आप दिल्ली की ओर जा रहे हैं तो संभलकर निकलें। किसानों की ट्रैक्टर रैली के काफिले के कारण दो दिन जाम के हालात बन सकते हैं। सोमवार को किसान जिले से ट्रैक्टरों पर सवार होकर गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के वाहनों के दिल्ली आवागमन के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की अधिकता रहेगी, जिस कारण जाम के हालात बन सकते हैं।
सोमवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होकर शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर के किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। सुबह से लेकर देर रात तक अलग-अलग समय पर किसान रवाना होंगे, ऐसे में यातायात व्यवस्था के लिए मुश्किलें खड़ी होने की आशंका है। ट्रैक्टरों को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से ईस्टर्न पेरिफेरल के रास्ते गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना किया जाएगा। चांदीनगर क्षेत्र से गाजियाबाद जाने वाले रास्ते से भी ट्रैक्टर निकलेंगे।
विज्ञापन

सड़क पर बढ़ गए वाहन, निवाड़ा में लगा जाम
दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ जाने से वाहनों को करनाल से शामली और सोनीपत से निवाड़ा होते हुए बागपत के लिए डायवर्ट किया गया है। इस कारण वाहनों की संख्या दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बढ़ गई है। दिल्ली आवागमन के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का विकल्प ही अगले दो दिन के लिए खुला रहेगा, जिस कारण यहां भी जाम के हालात बन सकते हैं। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और निवाड़ा में रात के समय जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराएंगे वीडियोग्राफी, करेंगे ट्रैक्टरों की निगरानी
जिले से होकर गुजरने वाले ट्रैक्टरों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। एसडीएम और सीओ बड़ौत ट्रैक्टरों की निगरानी करेंगे।
प्रशासन की ये रहेगी व्यवस्था
- जिले को तीन जोन और दस सेक्टरों में बांटा गया है।
- नोडल अधिकारी डीआईजी रवि शंकर जिले में मौजूद।
- पुलिस-प्रशासन किसानों को समझाने में भी जुटा हुआ।
- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से डायवर्ट किए जाएंगे ट्रैक्टर।
- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रहेगा वाहनों का दबाव।
- जहां बनेगी जाम की स्थिति, वहां पर डायवर्जन प्लान।
- गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टरों की वापसी पर भी निगरानी।
- जिले से जाने वाले ट्रैक्टरों की निगरानी करेंगी पुलिस।
किसने क्या कहा
- डीएम राजकमल यादव ने कहा कि किसान राष्ट्रीय पर्व पर सहयोग करें। सड़कों पर कम से कम संख्या में निकलें, जिससे अन्य लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

- एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि पुलिस ने रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। जहां जैसी जरूरत पड़ेगी, डायवर्जन किया जाएगा। सुरक्षा और चेकिंग व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed