फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gaurav selected for Senior World Championship

सीनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए गौरव का चयन

Sun, 05 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Gaurav selected for Senior World Championship
बड़ौत। क्षेत्र के गांव कुर्डी निवासी पहलवान गौरव का दिल्ली में हुए ट्रायल के बाद आगामी दो से 10 अक्तूबर तक नार्वे में होने वाली सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। इससे क्षेत्र में खुशी का लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेंद्र खोखर ने बताया 30 अगस्त में दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कुश्ती ट्रायल में दमदार प्रदर्शन के आधार पर कुर्डी गांव के पहलवान गौरव दूहूण का 67 किलोग्राम ग्रीको रोमन शैली मेें प्रथम स्थान आया है। ट्रायल में चयनित होने पर अब गौरव आगामी दो से 10 अक्तूबर तक नार्वे में होने वाली सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय पहलवान गौरव आर्मी में कार्यरत है। दूसरी तरफ पहलवान गौरव के प्रदर्शन और सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप मेें चयनित होने पर गांव के लोगों, खेल प्रेमियों और छपरौली अखाड़े के युवा पहलवानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रीय खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि पहलवान गौरव नार्वे में आयोजित सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गांव और देश के लिए पदक लेकर लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed