{"_id":"6021770f8ebc3e4c8b5fd325","slug":"gauena-and-barout-s-team-won-in-cricket-baghpat-news-mrt5242756180","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में गौना और बड़ौत की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में गौना और बड़ौत की टीम जीती
विज्ञापन
बालैनी में चल रही समाजवादी स्पोर्ट्स लीग में तीसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। बालैनी के श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में शकुन यादव फाउंडेशन की ओर से चल रही समाजवादी स्पोर्ट्स लीग में तीसरे दिन दो क्रिकेट मैच गए। पहले मैच में गौना और दूसरे मैच में बड़ौत की टीम ने जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला गौना और डौला गांव की टीम के बीच हुआ। गौना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 83 रन बनाए। अमित कुमार ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डौला की टीम 75 रनों पर ही सिमट गई। गौना की टीम ने आठ रन से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच बड़ौत और गढ़ी की टीम के बीच खेला गया। बड़ौत की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़ी की टीम 98 रनों पर ऑल आउट हो गई। बड़ौत की टीम ने 79 रनों से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। फाउंडेशन के चेयरमैन अभयवीर यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दस खिलाड़ियों का चयन समाजवादी अखिलेश स्पोर्ट्स एकेडमी के लिए किया जाएगा। सुनील गिरी, साधु गिरी, बिजेंद्र त्यागी, बालेश्वर त्यागी, इदरीश मौजूद रहे।