{"_id":"60c65973cf72eb97b7db98dce9cdd24b","slug":"ganster-put-on-thirteen-in-baghpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली ब्लाक प्रमुख के तीन बेटों समेत 13 पर गैंगस्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली ब्लाक प्रमुख के तीन बेटों समेत 13 पर गैंगस्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के छपरौली ब्लाक प्रमुख के तीन बेटों समेत 13 आरोपियों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गैंग बनाकर हत्या, लूट जघन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने ट्यौढ़ी गांव में बड़ौत तहसील के सब रजिस्ट्रार रामकिशोर और उनके पड़ोसी राजवीर की गोलियों से भूनकर हत्या की थी।
पुलिस ने ब्लाक प्रमुख बीरमति के बेटे परमवीर, संजय और कृष्णवीर के अलावा तुगाना गांव के लोकेंद्र उर्फ बबलू, हरेंद्र, देवेंद्र, शामली के मतनावली निवासी देवेंद्र, छपरौली के नांगल निवासी संजीव, लूंब गांव के पूर्व प्रधान बाबू, अमरपाल, ट्यौढ़ी गांव के संजीव उर्फ नीटू, मुजफ्फरनगर के भौरा गांव निवासी बालेंद्र पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। आरोपी परमवीर पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
आरोपियों ने 12 अगस्त 2014 को रामकिशोर और राजवीर की पुलिस सुरक्षा में घर में घुसकर गोलियों से भूनकर हत्या की थी। आरोपी पुलिस की वर्दी में कार्बाइन समेत कई अत्याधुनिक असलहा लेकर आए थे। इसके अलावा परमवीर, कृष्णवीर और बालेंद्र, प्रमोद गांगनौली की हत्या के केस में फरार चल रहे है।
विज्ञापन
एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि आरोपियों का एक गैंग है, जो जघन्य अपराध करता है। इनका लीडर 15 हजार का इनामी परमवीर तुगाना है। इस पर 50 हजार रुपये की शासन से इनाम घोषित करने की मांग की गई है।
कई बार हो चुकी है शिकायत
बागपत। रामकिशोर के परिजन, पुलिस अफसरों से कई बार शिकायत कर चुके है कि परमवीर गैंग उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनकी जान को खतरा देते हुए पुलिस अफसरों ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करा रखी है।