{"_id":"611ab92e8ebc3e4325787146","slug":"ganja-smugglers-absconded-before-police-arrived-baraut-news-mrt5520934145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर छोड़कर फरार हो गयी गांजा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर छोड़कर फरार हो गयी गांजा तस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। हर बार की तरह इस बार भी गांजा तस्कर पर पुलिस की मेहरबानी रही। सोमवार को जैसे ही कोतवाली पुलिस गुराना रोड पर गांजा तस्कर को पकड़ने गयी, वैसे ही सूचना मिलते ही गांजा तस्कर घर से फरार हो गयी और कोतवाली पुलिस खानापूर्ति कर बैरंग लौट आयी।
गुराना रोड गली नंबर आठ पर वर्षों से एक महिला गांजा की तस्करी करती है। जिसका विरोध करने पर गांजा तस्कर द्वारा एक युवक को गोली मारकर घायल भी कर दिया गया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से परेशान होकर गत वर्ष गांजा तस्कर से परेशान होकर एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने अपने मकान पर मकान बिकाऊ का पोस्टर भी चस्पा कर दिया थे। लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। लोगों ने पुलिस को गांजा तस्कर के घर पर होने की सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। बाद में परेशान लोगों ने फिर एसपी बागपत को सूचना दी। एसपी ने कोतवाल शिव प्रकाश को मौके पर पहुंचकर छापेेमारी करने के निर्देश। जिसके बाद कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही गांजा तस्कर घर से फरार हो गयी।
विज्ञापन
पुलिस की शह पर चल रहा खेल
लोगों का आरोप है कि जब भी पुलिस को सूचना देते है और पुलिस छापेमारी करने आती है। पुलिस के पहुंचने से पहले कैसे गांजा तस्कर फरार हो जाती है। उन्होंने कुछ पुलिस कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया।
ये बोले सीओ-
सीओ आलोक कुमार का कहना है कि सूचना पर कोतवाल शिव प्रकाश सिंह व अन्य पुलिस टीम को छापेमारी करने के लिए भेजा था। लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला। जब उनसे पूछा गया कि आखिरकार पुलिस के पहुंचने से पहले गांजा तस्कर क्यों फरार हो जाती है, तो उन्होंने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई कराने की बात कहीं और कहा कि नशे का यह कारोबार अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा।