फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gangster Sumit Punjabi's property worth one crore seized

पश्मिची यूपी में फिर बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर सुमित पंजाबी की एक करोड़ 9 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

Thu, 05 May 2022 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2022 01:42 AM IST
सार

एसपी नीरज जादौन के अनुसार नगर की झंकार गली निवासी सुमित पंजाबी बड़े स्तर पर पर्चियों के अतिरिक्त ऑनलाइन सट्टा खिलाता था। जब्त की गई संपत्ति की कीमत एक करोड़ नौ लाख 31 हजार रुपये बताई है। सुमित पंजाबी की दिल्ली, हरियाणा व नोएडा में संपत्ति होने की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Gangster Sumit Punjabi's property worth one crore seized
बागपत की झंकार वाली गली में सुमित पंजाबी के मकान पर सील की कार्रवाई करवाते सीओ अनुज कुमार मिश्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत। गैंगस्टर सुमित पंजाबी की एक करोड़ नौ लाख 31 हजार रुपये की संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को झंकार गली, गर्ग एन्क्लेव व नौरोजपुर रोड की उसकी सात संपत्ति जब्त कीं। सट्टा गिरोह का सरगना सुमित पंजाबी पर पहली बार इस तरह की कार्रवाई हुई है। इससे पहले वह पुलिस पर हमला भी कर चुका है। इसके बावजूद वह बच निकलता था।

विज्ञापन

 

एसपी नीरज जादौन के अनुसार नगर की झंकार गली निवासी सुमित पंजाबी बड़े स्तर पर पर्चियों के अतिरिक्त ऑनलाइन सट्टा खिलाता था। इतना ही नहीं चरस व अवैध शराब की बिक्री भी करता था। उसने एक बड़ा गैंग चलाया हुआ था। पुलिस ने डेढ़ महीने पहले ही छापा मारकर सट्टा खेलते हुए करीब दस लोगों को पकड़ा था। उनके साथ सुमित पंजाबी व उसके भाई अमित पंजाबी पर मुकदमा भी दर्ज किया था। सुमित पंजाबी तभी से फरार चल रहा है।

विज्ञापन


सुमित की संपत्ति जब्त करने के लिए पुलिस ने डीएम को फाइल भेजी थी। जिस पर डीएम की मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को सुमित पंजाबी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीओ अनुज मिश्रा के अनुसार सुमित पंजाबी के झंकार गली में हनुमान मंदिर के पास चार मकान, ईदगाह मोहल्ले में एक मकान, गर्ग एन्क्लेव में एक मकान, नौरोजपुर रोड पर करीब डेढ़ हेक्टेयर जमीन जब्त की गई।


 

इनकी कीमत एक करोड़ नौ लाख 31 हजार रुपये बताई है। सीओ के अनुसार सुमित पंजाबी की दिल्ली, हरियाणा व नोएडा में संपत्ति होने की जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे वह संपत्ति भी जब्त की जा सके।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान बागपत की झंकार वाली गली में सुमित पंजाबी के घेर में बंदे गोवंश ले जाते ?

पुलिस की कार्रवाई के दौरान बागपत की झंकार वाली गली में सुमित पंजाबी के घेर में बंदे गोवंश ले जाते ?- फोटो : BAGHPAT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed