फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gandhi Club defeated Nehru Club in Kabaddi

कबड्डी में गांधी क्लब ने नेहरू क्लब को हराया

Thu, 30 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Club defeated Nehru Club in Kabaddi
कबड्डी में गांधी क्लब ने नेहरू क्लब को हराया
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। बुढे़डा के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में गुरुवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कबड्डी के उद्घाटन मैच में गांधी क्लब ने नेहरू क्लब को हराया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाज सेवी कालूराम प्रधान ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने कहा की ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, केवल उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग कबड्डी बालक वर्ग में गांधी क्लब ने नेहरू क्लब को 34-11 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता में नरेश कुमार, मांगेराम रेफरी रहे। दौड़, खो खो, बैडमिंटन आदि स्पर्धाएं व पुरस्कार वितरण शुक्रवार को होगा। इस अवसर पर कृष्णपाल प्रधान, मनोज भाटी, सतीश कुमार, साजिद, सुशील कुमार, मनोज शर्मा, नेहा चौधरी, पिंकी चौधरी, प्रदीप कुमार, अरुण मलिक, प्रवीण कुमार, संदीप चौधरी, बीरसेन ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed