फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ganapati seated in house

घर-घर विराजमान हुए गणपति

Sat, 22 Aug 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ganapati seated in house
बागपत में बाइक से पिता के साथ गणेश प्रतिमा ले जाती बच्ची - फोटो : BAGHPAT
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। गणेश चतुर्थी पर जिलेभर में उत्सव का माहौल रहा। कोरोना संक्रमण के कारण सार्वजनिक स्थानों पर पंडाल नहीं लगे, लेकिन घर-घर में गणपति विराजमान हुए। भगवान गणेश का पूजन और गणेशोत्सव दस दिन तक चलेगा। दसवें दिन चतुर्दशी पर भगवान की मूर्ति का विसर्जन होगा।
शनिवार को सुबह से ही लोगों ने पूजा अर्चना के बाद गणपति की स्थापना की। मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। श्री गणेश महोत्सव शिव सेवा संघ के सदस्य कमल वर्मा, पंडित सोमदत्त शास्त्री, संजय वर्मा, रवि गुप्ता, प्रदीप वर्मा, नीरज चौहान, सन्नी, सतीश कुमार, संजय रूहैला ने बताया कि श्रद्धालुओं ने अपने अपने आवास में गणपति जी की मूर्ति की स्थापना की गई है। कोरोना के कारण इस बार घरों में ही पूजा अर्चना होगी।
विज्ञापन

बच्चों में दिखा उत्साह
बागपत। लॉकडाउन होने के बाद भी शहर की अधिकांश गलियों में गणेश जी मूर्तियों की बिक्री की गई। बच्चों में गणेशजी की मूर्तियों को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्ग से हटवाया गया पंडाल
बागपत। नगर के सिसाना रोड पर गजानन का पंडाल लगा रहे लोगों को पुलिस ने रोका। शिकायत पर एसडीएम सदर अनुभव सिंह भी मौके पर पहुंचे। मुख्य मार्ग से पंडाल हटवा दिया गया। बाद में आवास में गणपति जी की मूर्ति की स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed