फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   furtiliser

जिले की सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध : देवेंद्र सिंह

Tue, 30 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
furtiliser
जिले की सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध
विज्ञापन

बागपत। जिले में सहकारी समितियों को इस बार पिछले साल के मुकाबले ढाई गुणा खाद अधिक बिक्री का लक्ष्य मिला है। जिले में समितियों से किसानों को लगभग 70 फीसदी खाद की बिक्री भी किया जा चुकी है। एआर कॉपरेटिव देवेंद्र सिंह ने बताया जिले की सभी सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध हैं।
जिले में 36 समितियां हैं। इन पर वर्ष 2020 -21 में 10955 मीट्रिक टन यूरिया, 3212 मीट्रिक टन डीएपी और 367 मीट्रिक टन एनपीके की बिक्री का लक्ष्य प्राप्त हुआ । लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 7053 मीट्रिक टन यूरिया, 3016 मीट्रिक टन डीएपी व 114 मीट्रिक टन एमपीके की बिक्री एक अप्रैल से 30 जून तक की है। जिले में समितियों की ओर से अब तक लगभग 70 प्रतिशत यूरिया, 90 प्रतिशत से अधिक डीएपी व लगभग 30 प्रतिशत एनपीके की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन

एआर कॉपरेटिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार जिले के समितियों को ढाई गुणा लक्ष्य मिला। कोरोना काल में भी सभी समितियों पर मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन कर किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है। पिछले तीन माह में समितियों ने लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 70 फीसदी यूरिया की बिक्री है। जिले की सभी समितियों में खाद की उपलब्धता है। उन्होंने कहा यदि किसी किसान को किसी समिति पर खाद मिलने में परेशानी हो तो वह उनसे संपर्क करें, ताकि उसकी समस्या हल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो साल में मिले समितियों का लक्ष्य का ब्योरा -
वर्ष यूरिया डीएपी एनपीके
2019-20 3480 1053 131
2020-21 10955 3212 367
नोट - खाद मीट्रिक टन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed