नर्स ने कर दी डिलीवरी, बच्चे की मौत पर हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फजलपुर सुंदर नगर निवासी प्रवीण ने अपनी पत्नी सोनम को बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने के बाद बावली चुंगी स्थित मेट्रो अस्पताल में लेकर आया था। प्रवीण के अनुसार चेक करने पर वहां उपस्थित नर्स ने बताया कि सब कुछ ठीक है। 9 बजे उसने अपने आप को डाक्टर बताते हुए कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। रात में नौ बजे उन्हें कहा गया कि आस्था अस्पताल से खून लेकर आओ, जरूरत पड़ेगी। जब वे खून लेकर आए तो बताया गया कि उनकी पत्नी को मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ है और पत्नी की हालत बहुत खराब है। इस पर प्रवीण ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। वे शुक्रवार सुबह बड़ौत पहुंचे।
पता चला कि महिला अप्रशिक्षित नर्स है, जिसने लापरवाही से बच्चे को मार दिया है। जब परिजनों ने रोष जताया तो उनके साथ धक्कामुक्की कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर लापरवाही से बच्चे को मारने पर तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि इस संबंध में तहरीर आई है उसकी जांच कराई जा रही है। उधर, अस्पताल के चिकित्सक विपिन चौहान ने बताया कि महिला को नार्मल डिलीवरी हुई है और बच्चा पहले से ही मरा हुआ था। इसमें कोई लापरवाही नहीं हुई है। वे पैसा न देने को लेकर हंगामा करते हुए फर्जी आरोप लगा रहे हैं।