{"_id":"8655a3e97d3d25d8b1b52105d7c8e90e","slug":"furore-over-accidental-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मौत पर हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के छपरौली के आदर्श नंगला गांव में ओवरलोड ट्रक से कुचलकर सीआईएसएफ के जवान की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही बड़ी मशक्कत करके वाहनों का आवागमन सुचारु कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
हैदराबाद में सीआईएसएफ में तैनात ककौर कलां निवासी उदयवीर सिंह (50) छुट्टी पर गांव आया हुआ था। सोमवार को वह बाइक से आदर्श नंगला गांव स्थित बैंक की शाखा के एटीएम से रुपये निकालने आया था। लौटते वक्त बैंक के पास ही ओवरलोड ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उदयवीर की ट्रक से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई।
बैंक के पास मौजूद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने ओवरलोड ट्रकों पर रोक लगाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया, तभी आवागमन चालू हो पाया। सूचना पर उदयवीर के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उदयवीर की पोस्टिंग हैदराबाद में थी। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ वहीं पर रहता था। छुट्टी लेकर गांव आया था और 29 दिसंबर को वापस जाना था। परिवार के राजकुमार ने थाने पर तहरीर दी। एसओ छपरौली ने बताया कि चालक नदीम निवासी रठौड़ा पर रिपोर्ट दर्ज की है।