फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Funeral in inconsolable atmosphere

कड़ी सुरक्षा के बीच गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Wed, 12 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Funeral in inconsolable atmosphere
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर का पुलिस की कड़ी सुरक्षा और गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो मातम का माहौल बन गया। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, सांसद डॉ सत्यपाल सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अपराह्न साढ़े तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद छपरौली लाया गया। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया। शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले जाया गया। अंतिम यात्रा में आसपास के जिलों के लोग भी शामिल हुए। छपरौली चेयरमैन संजीव खोखर, विधायक योगेश धामा विधायक केपी मलिक, विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल सिंह गुर्जर ने परिजनों को सांत्वना दी। पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व राज्यमंत्री डॉ कुलदीप उज्ज्वल, भाजपा नेता कुलदीप भारद्वाज ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव पहुंचे डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अजय कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से बातचीत की।
विज्ञापन

संजीव होंगे इंस्पेक्टर छपरौली
बागपत। छपरौली इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा को निलंबित किए जाने के बाद उनके स्थान पर संजीव कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed