फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Full cry for payment of outstanding sugarcane price

Baghpat News: बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए भरी हुंकार

Thu, 05 Jan 2023 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Full cry for payment of outstanding sugarcane price
बावली गांव में आयोजित पंचायत में बोलते चौधरी यशपाल - फोटो : BARAUT
बड़ौत। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और अन्य समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को बावली गांव में किसानों की पंचायत हुई। जिसमें सर्वसम्मत्ति से निर्णय लिया कि किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल नौ जनवरी को डीएम से मिलेगा। चेतावनी दी कि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पंचायत कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही प्रत्येक गांवों से दो-दो व्यक्तियों को शामिल कर गठित समिति का विस्तार करने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि मलकपुर मिल पर करीब पौने चार सौ करोड़ रुपये गन्ना भुगतान के बकाया है। किसी भी अधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं है। उन्होंने मिल पर जाने वाले जर्जर रास्ते को लेकर भी आक्रोश जताया। पंचायत में एक कमेटी का गठन हुआ, जिसमें मिल क्षेत्र के 84 गांव से दो-दो किसान के अलावा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रखा गया। पूर्व में घोषित की गई पांच सदस्यों की कमेटी का भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस समिति के नेतृत्व में ये सभी लोग आगामी नौ जनवरी को में डीएम से मिलेंगे। यदि फिर भी समस्या का समाधान नहीं होता तो पंचायत कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। अध्यक्षता चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष सिंह ने और संचालन मास्टर महेंद्र सिंह जयवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पंचायत में रालोद नेता अश्वनी तोमर, हरबीर सिंह, अरुण तोमर उर्फ बोबी, गौरव प्रधान, विकास प्रधान, चिराग चौधरी, बिल्लू, आकाश, विनय तोमर, अरविंद तोमर, ब्रजपाल सिंह, राजू तोमर सिरसली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed