फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fulfillment inspector reached Roshangarh for investigation

जांच के लिए रोशनगढ़ पहुंचे पूर्ति निरीक्षक

Tue, 21 Apr 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Fulfillment inspector reached Roshangarh for investigation
बालैनी (बागपत)। खाद्यान्न को लेकर जिले भर में लोग हंगामा कर रहे है। सोमवार को रोशनगढ़ के ग्रामीण राशन डीलर के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक जांच के लिए गांव पहुंचे, उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रोशनगढ़ के ग्रामीणों ने उन्हें यूनिट के हिसाब से कम राशन देने की शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम रामनयन ने कानूनगो रोहित कुमार से जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। रविवार को कानूनगो ने गांव पहुंचकर जांच की थी। मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक अमरीश भटनागर जांच के लिए गांव पहुंचे। पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि ग्रामीण की शिकायत पर रविवार को एसडीएम स्तर से जांच कराई गई थी। मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक गांव में जांच के लिए गए है। पूर्ति निरीक्षक ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट देगें। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राशनकार्ड के बिना नही मिलेगा राशन
बागपत। आपूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि जिले में राशन को लेकर मिलने वाली अधिकतर शिकायतें करने वाले लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है। राशन कार्ड के बिना किसी भी व्यक्ति को कोटे से राशन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed