{"_id":"68c321eb5275efcc8906c608","slug":"fuel-news-baghpat-news-c-26-1-sal1002-149377-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे 15 बाइकों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे 15 बाइकों के चालान
विज्ञापन
शामली। नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान के तहत परिवहन विभाग ने जिलेभर में कार्रवाई तेज कर दी है। शामली और कांधला में मंगलवार को एआरटीओ रोहित राजपूत की अगुवाई में टीम ने पेट्रोल पंपों पर अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे 15 बाइक सवारों के चालान काटे गए।
अधिकारियों ने बाइक सवारों को समझाया कि हेलमेट न केवल चालान से बचाने का साधन है, बल्कि यह हादसों में जीवन की सुरक्षा का सबसे बड़ा कवच है। कई लोगों को मौके पर चेतावनी देकर छोड़ा गया।
एआरटीओ ने बताया कि शासन के आदेश पर एक सितंबर से अभियान जिलेभर में लगातार चलाया जा रहा है। आपूर्ति विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम पेट्रोल पंपों पर निगरानी कर रही है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की कि पेट्रोल भरवाने से पहले हमेशा हेलमेट पहनें, ताकि यातायात नियमों का पालन होने के साथ-साथ सड़क हादसों से भी बचाव हो सके।