फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Free kit distributed in Kisan Samman ceremony

किसान सम्मान समारोह में किसानों को वितरित की निशुल्क किट

Fri, 27 Aug 2021 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Free kit distributed in Kisan Samman ceremony
बागपत कलक्ट्रेट में आयोजित जैविक किसान सम्मान समारोह में किसान को सम्मानित करते एडीएम अमित कुमा - फोटो : BAGHPAT
किसान सम्मान समारोह में वितरित की निशुल्क किट
विज्ञापन

बागपत। कलेक्ट्रेट लोकमंच में उन्नत भारत परियोजना के अंतर्गत किसान सम्मान समारोह एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें योजना के जिला प्रभारी अनिल कुमार भारद्वाज ने योजना की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही किसानों को निशुल्क किट वितरित कीं।

डॉ. पवन कुमार आर्य ने किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया। उन्नत भारत परियोजना के अंतर्गत 40 प्रतिशत छूट पर पशु आहार एवं जैविक खाद, बीज एवं दवाइयां उपलब्ध हैं। किसान पंजीकरण कराकर पांच साल तक अनुदान पर खाद, बीज एवं दवाइयां और पशु आहार प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में किसानों को गृह वाटिका के बीज, नीम की खली, केंचुए की खाद तथा खुरपी की किट उपलब्ध कराई गई। मुख्य अतिथि एडीएम अमित कुमार रहे। जिला गन्ना अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, उप कृषि निदेशक, सहायक विकास अधिकारी कृषि महेश खोखर के अलावा देवेंद्र राणा, शौराज, ओम प्रकाश, देवेंद्र, विनोद कुमार, विनोद त्यागी सहित 250 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed