{"_id":"60b9177c8ebc3e2e330784c6","slug":"free-food-distribution-could-not-start-baraut-news-mrt5410204118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू नहीं हो सका निशुल्क खाद्यान्न वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू नहीं हो सका निशुल्क खाद्यान्न वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र में 217 दुकानों में से मात्र पांच राशन डीलरों ने उठाया खाद्यान्न
पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की निगरानी में तीन जून से शुरू होना था निशुल्क खाद्यान्न का वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शासन ने बृहस्पतिवार से जनपद में कार्डधारकों को 15 जून तक खाद्यान्न का निशुल्क वितरण करने के आदेश दिए थे। मगर, सरकार की ओर से विपणन कार्यालय पर खाद्यान्न ही नहीं पहुंचा। बड़ौत तहसील में केवल मात्र पांच राशन डीलरों के लिए खाद्यान्न आया था, जिसे उठवा दिया गया। उन्हाेंने भी वितरण नहीं किया। 212 राशन विक्रेता खाद्यान्न आने का इंतजार ही करते रहे। जिम्मेदार अधिकारियों ने भी इसकी सुध नहीं ली।
कोरोना महामारी को देखते हुए शासन ने पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसमें प्रत्येक यूनिट पर तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल उपलब्ध कराया जाना है। इसकी निगरानी के लिए अधिकारियों की टीम का भी गठन किया गया था। इसके बावजूद न तो राशन डीलरों ने खाद्यान्न का निशुल्क वितरण किया और न ही विपणन कार्यालय से माल उठाने में रुचि दिखाई। बड़ौत तहसील क्षेत्र के 217 राशन डीलरों में से मात्र पांच ने ही खाद्यान्न उठाया, लेकिन राशन का वितरण उन्होंने भी नहीं किया। पूरे दिन कार्डधारक राशन लेने को लेकर परेशान रहे।
अभी विपणन कार्यालय पर खाद्यान्न नहीं आया है, मात्र पांच राशन डीलरों के लिए खाद्यान्न आया था। जल्द ही खाद्यान्न आ जाएगा, फिर नियमित रूप से राशन वितरण कराया जाएगा। - विष्णु शंकर, एसएमआई।