फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four women tried to immolate themselves at the SP office

चार महिलाओं ने एसपी कार्यालय पर की आत्मदाह की कोशिश

Tue, 17 May 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four women tried to immolate themselves at the SP office
बागपत एसपी कार्यालय पर आत्मदाह की कोशिश करती महिलाओं को समझाते पुलिस कर्मी। - फोटो : BAGHPAT
- हिलवाड़ी में शादी समारोह में फौजी की राइफल चोरी होने पर युवक को यातनाएं देने का मामला
विज्ञापन

- महिलाओं का आरोप, पुलिस ने जांच में किया आरोपियों का बचाव, संगीन धाराएं हटाई
- एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने ऊपर केरोसिन डालने पर पुलिस के साथ खींचतान, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपी कार्यालय पर मंगलवार दोपहर को मां और उसकी दो बेटियों सहित चार महिलाओं ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। महिलाओं ने हिलवाड़ी में एक शादी समारोह में फौजी की लाइसेंसी राइफल चोरी करने के शक में उनके पक्ष के युवक को यातनाएं देने के मुकदमे से गंभीर धाराएं हटाने का आरोप पुलिस पर लगाया। केरोसिन डालते ही पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। इससे काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस चारों को पकड़ कर कोतवाली ले आई और मामला शांत कराया। उधर, पुलिस ने चारों महिलाओं पर आत्मदाह की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बड़ौत के गुराना रोड की रहने वाली गुलफशा मंगलवार को अपनी बहन शबनम, मां मुन्नी व एक अन्य महिला राशिदा के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। चारों ने आत्मदाह करने के लिए अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया। इससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने महिलाओं को किसी तरह पकड़ा गया। इससे काफी देर तक हंगामा होता रहा। कोतवाली और महिला थाना पुलिस भी पहुंच गई और चारों महिलाओं को अपने साथ थाने लेकर चली गई। महिला गुलफशा ने बताया कि नवंबर 2021 में हिलवाड़ी गांव में एक शादी समारोह में फौजी मनोज की लाइसेंसी राइफल चोरी हो गई थी। आरोप है कि राइफल चोरी करने के शक में फौजी ने अपने छह-सात साथियों संग मिलकर उसके भाई आस मोहम्मद का अपहरण कर यातनाएं दी थी। इसमें एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ था। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमे की सही विवेचना नहीं की और गंभीर धाराओं को हटा दिया है। इस मामले में पुलिस अब कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उधर, पुलिस ने चारों महिलाओं के खिलाफ आत्मदाह की कोशिश और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मेरठ ट्रांसफर हो गई थी विवेचना, अपराध शाखा में हुई जांच
पुलिस के मुताबिक इस मुकदमे की विवेचना कुछ दिन बाद ही मेरठ ट्रांसफर हो गई थी। अपराध शाखा में इसकी जांच की गई। वहां से जांच के बाद धाराओं को हटाया गया। इसके बाद आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उनको जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे के सभी आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था, जिन्हें जमानत मिल चुकी है। पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने के आरोपों की भी जांच कराई जा रही है। आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed