फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four SP leaders surrendered in court

सपा के चार नेताओं ने कोर्ट में किया सरेंडर

Thu, 02 Sep 2021 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Four SP leaders surrendered in court
सपा के चार नेताओं ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन

बागपत। महिला पुलिसकर्मियों पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में आरोपी सपा के चार नेताओं ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इन सभी को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है।

कृषि कानूनों के विरोध के सपा नेता 14 दिसंबर 2020 को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने जा रहे थे। उनको रास्ते में बागपत-मेरठ रोड पर पुलिस ने रोक दिया था। उनकी पुलिस के साथ काफी खींचतान हुई थी। वहां कुछ नेताओं ने महिला पुलिसकर्मियों पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। इस मामले में पुलिस ने तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान समेत 14 नेताओं व अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था। सपा की महिला सभा जिलाध्यक्ष डाक्टर सीमा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को सपा के पूर्व प्रदेश सचिव शफीक सलमानी, पूर्व जिला महासचिव डा. शकील अहमद, पूर्व जिला सचिव अब्दुल वाहिद व लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. रियासत अली ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अधिवक्ता राशिद तस्लीम ने बताया कि कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई और इन चारों को अंतरिम जमानत मिल गई। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed