फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four shooters recruited in the army, will be admitted on June 15

चार शूटर सेना में भर्ती, 15 जून को कराएंगे आमद

Fri, 10 Jun 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Four shooters recruited in the army, will be admitted on June 15
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। अंगदपुर जौहड़ी गांव के एक लव्य स्पोर्ट्स क्लब के चार शूटर भारतीय सेना में भर्ती हो गए है। शुक्रवार को क्लब पर चयनित शूटरों को पुरस्कृत किया है।
कोच बिट्टू खान ने बताया कि पांच से 10 जनवरी तक मध्य प्रदेश के आर्मी मार्क मैन शिप मऊ ब्याज स्पोर्ट्स कंपनी में अंडर-14 वर्ष के शूटरों की भर्ती के लिए ट्रायल हुआ था। ट्रायल में क्लब के निशांत तोमर पुत्र देवेंद्र सिंह रंछाड, सागर कुमार पुत्र अजय कुमार बाजिदपुर, अंशुल राठी पुत्र राजीव राठी गांगनोली, शोएब खान पुत्र इकराम निवासी पिचौकरा ने प्रतिभाग किया था। चारों को 15 मार्च को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। शूटरों ने शारीरिक परीक्षा को भी पास किया। अब शूटरों के बुलावा पत्र आ गए है। चारों शूटर 15 जून को अपनी आमद दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

कोच ने बताया चयनित शूटरों की पढ़ाई-लिखाई, रहना-खाना सभी आर्मी वहन करेगी। साढ़े 17 वर्ष आयु हो जाने पर शूटिंग परफॉरमेंस और योग्यता के आधार पर इन्हें सेना में पद दिया जाएगा। शूटरों के सेना में चयनित होने पर अभिभावकों ने खुशी जताई और अंगदपुर क्लब पर सभी शूटरों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर हसन मलिक, शौकीन खान, रचित राठी, लविश राठी, मुकुल चिकारा, आस्था सोलंकी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed