फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four injured in attack for resisting molestation

छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला, चार घायल

Tue, 08 Mar 2022 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Four injured in attack for resisting molestation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार पर हमला कर दिया। जिससे छात्रा व उसके परिजन घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष की महिला ने कार में खींचकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

कोतवाली क्षेत्र के समुदाय विशेष के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी से स्कूल आते-आते एक युवक छेड़छाड़ करता है। इसका विरोध करने पर आरोपी अपने छोटे भाई, मां व अन्य दो युवकों के साथ सोमवार शाम मकान में घुस गया। आरोप है कि गालीगलौज कर परिजनों पर हमला कर दिया। इससे छात्रा, उसके पिता, माता व भाई घायल हो गए। बेटी से अश्लील हरकत कर कपड़े फाड़ने का आरोप भी लगाया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष की एक महिला का आरोप है कि वह सडक़ पर घूमने जा रही थी। एक व्यक्ति ने उसे कार में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की महिला क्रॉस केस दर्ज कराने के लिए आरोप लगा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed