फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   four injurd in fireworks

आतिशबाजी में पुलिस कर्मी समेत चार झुलसे

Mon, 28 Oct 2019 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
four injurd in fireworks
आतिशबाजी में पुलिस कर्मी समेत चार झुलसे
विज्ञापन

बागपत। जिले में दीपावली पर युवाओं और बच्चों ने जमकर आतिशबाजी छुड़ाई। आतिशबाजी में पुलिस कर्मी समेत चार युवक झुलस गए। परिजनों ने निजी चिकित्सक से उपचार कराया। वहीं पुलिस सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे। पुलिस गश्त करती रही। संवेदनशील स्थलों पर पीएसी तैनात की।
रविवार को रोशनी का त्योहार दीपावली धूमधाम से मनाई गई। शाम होते ही शहर से लेकर गांव तक घर रोशनी से चमकने लगे। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और पुलिस कर्मियों ने जमकर आतिशबाजी की। शाम सात बजे से ही पटाखों का शोर शुरू हो गया । जो रात 11 बजे तक चला। आतिशबाजी के दौरान पटाखा जलाते समय कई युवक झुलस गए। कांस्टेबल रवि, बागपत निवासी सुनीता, बड़ौत निवासी उत्सव, विजय पटाखे फोड़ते समय झुलस गए। परिजनों ने निजी चिकित्सक से उपचार कराया। आग लगने की कोई घटना नहीं हुई। वहीं पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए । रात्रि में पुलिस कर्मी गश्त करते दिखाई दिए। शहर से लेकर देहात तक पुलिस गश्त करती रही। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सभी थाना प्रभारी क्षेत्र में गश्त पर रहे। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि दीपावली शांति पूर्वक मनाया। जनपद में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने मनाई दीपावली
बागपत। पुलिस लाइन एवं थानों में पुलिस कर्मियों ने दीपावली मनाई। जमकर आतिशबाजी की गई। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने अपने परिवार के संग दीपावली मनाई। सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने दीपक जलाए। एसपी प्रताप गापेंद्र यादव ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैड कांस्टेबल के हाथ में फटा अनार बम
बागपत। पुलिस लाइन में दीपावली पर आतिशबाजी करते समय हैड कांस्टेबल रोशन लाल झुलस गया। आरआई किशोर रौतेला ने बताया दीपावली को हैड कांस्टेबल के हाथ में अनार बम फट गया। उसका अस्पताल में इलाज कराया। उनकी हालत में सुधार है। इसके अलावा काठा गांव में ढाई साल का प्रियांशु पटाखे की चपेट में आने से झुलस गया। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया।

मोहल्ला औरंगाबाद में पटाखे जलाते समय बच्चा झुलसा
खेकड़ा।
खेकड़ा शहर में दीपावली पर पटाखे जलाते समय एक दस वर्षीय बच्चा गंभीर रुप से झुलस गया। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया।
शहर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी अंकित का दस वर्षीय पुत्र पराग पड़ोस के बच्चों के साथ दीपावली पर पटाखे जला रहा था। इसी दौरान एक पटाखा तेज आवाज के साथ अचानक फटने से पराग बुरी तरह से झुलस गया। इससे परिजनों में अफरा तफरी मच गई। परिवार में दीपावली की खुशी गम में बदल गई। परिजनों ने बच्चों को बड़ौत के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed