{"_id":"6022d5d98ebc3e4a0e15f51c","slug":"four-arrested-for-debit-card-exchange-baraut-news-mrt524573724","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले चार दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले चार दबोचे
विज्ञापन
बिनौली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : BARAUT
4900 रुपये, दो डेबिट कार्ड और दो मोबाइल बरामद, डेबिट कार्ड से करते थे ऑनलाइन शॉपिंग
आरोपियों में दो गाजियाबाद के लोनी और एक हापुड़ का रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। थाना बिनौली पुलिस ने डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों में दो गाजियाबाद के लोनी और एक हापुड़ का रहने वाला है। आरोपियों के कब्जे से 4900 रुपये और दो मोबाइल आदि सामान बरामद हुआ है। ठगी करने के लिए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग में करते थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में खुर्शीद निवासी इंद्रापुरी नाला रोड, लोनी, सतीश उर्फ काकू निवासी शिवगढ़ी हापुड़, फिरोज निवासी राशीद अली गेट लोनी, इंतजार उर्फ जाहिद निवासी बागपत है। पुलिस ने चारों को मेरठ-बड़ौत मार्ग स्थित वेलकम होटल के पास से गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने बिनौली निवासी हर्ष और गल्हैता निवासी मोहित के डेबिट कार्ड बदलकर ऑनलाइन शॉपिंग की थी। 4900 रुपये, दो मोबाइल, दो डेबिट कार्ड, दो जोड़ी जूते, चप्पल, दो जैकेट बरामद हुए है।
मदद के बहाने बदल लेते थे डेबिट कार्ड
थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी एटीएम के बाहर खड़े हो जाते थे। ऐसे शख्स का इंतजार किया करते थे, जो ठीक से डेबिट कार्ड से कैश निकालना न जानता हो। मदद के बहाने उनके पास चले जाते और कैश निकालते वक्त मौका देखकर डेबिट कार्ड बदल देेते और पिन भी देख लेते। बाद में इसी डेबिट कार्ड से कैश निकाल लेते या ऑनलाइन शॉपिंग करते।
विज्ञापन
ये बरते सावधानियां
1- एटीएम से पैसे निकालते वक्त अपरिचित लोगों से सावधान रहे। कोशिश करें कि आप जिस समय एटीएम से पैसे निकाल रहे हों, उस समय वहां कोई अपरिचित व्यक्ति पास में मौजूद न हो।
2- एटीएम से पैसे निकलने से पहले एक बार यह जांच परख लें कि एटीएम से कोई संदिग्ध उपकरण तो नहीं जुड़ा हुआ या फिर इससे छेड़छाड़ तो नहीं की गई है।
3- यह बेहद जरूरी है कि आपका एटीएम पिन किसी अपरिचित को न पता चले। एटीएम में अपना पिन नंबर डालते हुए यह देख लें कि पास में कोई अपरिचित व्यक्ति न खड़ा हो।
4- अपना ट्रांजेक्शन पूरा होने के बाद जल्दबाजी न करें और इस बात को सुनिश्चित करें कि लेन देन की प्रक्रिया पूरी हो गई है या नहीं। किसी अनजान व्यक्ति से सहयोग न लें। परिचित को ही साथ ले जाएं।