{"_id":"5e25e2ec8ebc3e4afc0893d9","slug":"four-arrested-for-attacking-a-man-with-a-screwdriver-kahkra-news-mrt464878552","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेचकस से युवक पर हमला करने में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेचकस से युवक पर हमला करने में चार गिरफ्तार
विज्ञापन

खेकड़ा। खेकड़ा शहर में चार युवकों ने एक अन्य युवक को पेचकस से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवकों को दबोचकर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है।
चक्रसेनपुर मोहल्ला निवासी विशाल पुत्र सुखपाल सोमवार सुबह दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बैठा हुआ था। तभी मोहल्ले के ही चार युवक पहुंचे और विशाल को दबोचकर उसपर पेचकस से हमला कर घायल कर दिया। हंगामा होते देख रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुट गई। भीड़ को देख आरोपी युवक मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पीड़ित विशाल के परिजन स्टेशन पर पहुंचे। इसके बाद विशाल के साथ खेकड़ा कोतवाली मे पहुंचकर पड़ोसी चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विशाल को सीएचसी में इलाज कराया। इसके बाद आरोपियों बिटटू, मोनू, बिजेंद्र सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया विशाल और हमलावरों के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते आरोपियों ने हमला किया है।