{"_id":"6171b47e2a77950e3726566d","slug":"four-accused-of-sabotage-baghpat-news-mrt561680869","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों व ठेलियों पर तोड़फोड़ करने वाले चार पर मुकदमा, एक जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों व ठेलियों पर तोड़फोड़ करने वाले चार पर मुकदमा, एक जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुलिस के सामने ही दुकान व ठेलियों में तोडफ़ोड़ करने के मामले में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
चमरावल रोड पर बुधवार शाम चार युवकों ने मलिक मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर के अतिरिक्त निजाम के बीड़ी-सिगरेट के खोखे, शौकीन व वाहिद की चाऊमीन की ठेली, बिलाल की अंडों की ठेली में तोड़फ़ोड़ की थी। पुलिस के आने पर भी युवक उत्पात मचाते रहे थे। वहां से पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया था। पीड़ित शौकीन ने बुधवार रात तोडफ़ोड़, लूटपाट व जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा का कहना है कि इस मामले में आरोपी जोनी पुत्र श्रीपाल निवासी पुराना कस्बा को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। जबकि विवेचना में राम व शिवम निवासीगण अहैड़ा के नाम भी सामने आए हैं। इनके नाम भी मुकदमे में शामिल कर लिए गए हैं। ये दोनों एक बुजुर्ग व्यक्ति को कई महीने पहले राष्ट्र वंदना चौक पर गोली मारकर घायल करने के मामले में शामिल थे। उनको पुलिस ने जेल भेजा था।
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
नगर के दुकानदार व ठेलीवालों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नईम, गफ्फार, शौकीन, यूनुस, राजू, बिलाल, यासीन, वाहिद आदि मौजूद रहे।