फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four accused of Jaju murder case arrested, one absconding

जाजू हत्याकांड के चार हत्यारोपी गिरफ्तार, एक फरार

Tue, 29 Jun 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Four accused of Jaju murder case arrested, one absconding
बड़ौत। औसिक्का गांव के जाजू हत्याकांड मामले मेें कोतवाली पुलिस ने बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को पुलिस ने चार आरोपियों को उनके घर से ही गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि फरार चल रहे आरोपी की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन

औसिक्का गांव मेें सोमवार की सुबह बच्चों के विवाद व पानी भरने को लेकर जाजू पुत्र शेरदीन उम्र 67 वर्ष को यूसुफ पक्ष के लोगों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था। इस झगड़े में मृतक जाजू के दो बेटे सालिम व तनसीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। इस हत्याकांड मेें गत देर रात्रि कोतवाली पुलिस ने मृतक के बेटे यामीन की तहरीर पर यूसुफ पुत्र कल्लू, वसीम, नदीम, शबनम व इशरत पुत्रगण यूसुफ के खिलाफ हत्या सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को कोतवाल ने मुखबिर की सूचना पर चार हत्यारोपियों में यूसुफ, नदीम, वसीम व इसरत पुत्र यूसुफ को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो डंडे भी बरामद किए हैं। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ आलोक कुमार ने कहा कि फरार आरोपी की शीघ्र ही गिरफ्तार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed