फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fortifications at Pura, returned to devotees who arrived for Jalabhishek

पुरा में किलेबंदी, जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को लौटाया

Sun, 19 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fortifications at Pura, returned to devotees who arrived for Jalabhishek
बागपत पुरा महादेव - फोटो : ????? ???? ??????
- 21 लीटर दूध से किया गया रुद्राभिषेक, आईजी प्रवीण कुमार ने आरती की भागीदारी
विज्ञापन

- शनिवार रात डीएम और एसपी ने भी मंदिर में किया झंडा पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
बालैनी (बागपत)। शिवरात्रि पर पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। आईजी प्रवीण कुमार पांच घंटे मंदिर में डटे रहे और रुद्राभिषेक में भाग लिया। 21 लीटर दूध से रुद्राभिषेक किया गया। जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को वापस लौटाया गया। कांवड़ मार्गों पर निगरानी की गई।
रविवार को शिवरात्रि पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। बालैनी, बिनौली और सिंघावली अहीर थाने की पुलिस पुरा और कांवड़ मार्गों पर तैनात रही। सुबह नौ बजे आईजी प्रवीण कुमार मंदिर पहुंचे। मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि दोपहर एक बजे तक 21 किलो दूध से विशेष रुद्राभिषेक भी हुआ। इसमें आईजी प्रवीण कुमार ने भाग लिया। भगवान शिव की आरती और पूजन भी किया गया। इससे पहले शनिवार रात झंडा पूजन के बाद डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अजय कुमार सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी अनित कुमार ने मंदिर में पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया। एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ ओमपाल सिंह, संजीव शर्मा, तिरसपाल शर्मा, अमीनगर सराय के चेयरमैन डॉ मांगेराम यादव, सतीश गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालु पहुंचे, पुलिस ने रोका
बालैनी। पुरा और आसपास के गांव से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। पुलिस का कहना था कि मंदिर के कपाट बंद है। कोरोना संक्रमण के कारण श्रद्धालुओं को एंट्री नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुफा मंदिर पर तैनात रही पुलिस
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा मंदिर पर भी पुलिस तैनात रही। सरूरपुर चौकी पुलिस ने यहां पहुंचे श्रद्धालुओं को वापस लौटाया। मंदिर के कपाट बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed