फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Forget the budget of 2020, release of 2022

2020 का बजट भूले, 2022 का जारी

Thu, 29 Sep 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Forget the budget of 2020, release of 2022
बागपत। बोर्ड परीक्षा में 2020 का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों का अभी तक बजट जारी नहीं हुआ है, जबकि शासन से 2022 के मूल्यांकन के लिए आठ लाख जारी कर दिए हैं। शिक्षकों के पारिश्रमिक का भुगतान करने के लिए शिक्षकों के खाते अपडेट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 2022 में बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन का पारिश्रमिक का भुगतान कराने के लिए शासन ने आठ लाख का बजट जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से ढाई लाख की ओर मांग भेजी गई है। अब विभाग की ओर से शिक्षकों के खातों में मूल्यांकन का पारिश्रमिक भेजने के लिए उनके खातों को अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैंक खाते अपडेट होने पर शिक्षकों का पारिश्रमिक उनके खातों में स्थानांतरित किया जाएगा। जबकि अभी तक शासन स्तर से 2020 में कराए गए मूल्यांकन का बजट जारी नहीं किया है। शिक्षकों का कहना है कि शासन स्तर पर तीन साल का मूल्यांकन का पारिश्रमिक अटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा का कहना है कि शिक्षकों के 2020 के मूल्यांकन के पारिश्रमिक का तीन साल से भुगतान नहीं हुआ है। शिक्षक तीन साल से भुगतान की मांग कर रहे है। अब शासन से 2022 में किए मूल्यांकन कार्य के भुगतान के लिए आठ लाख का बजट जारी किया है। इस बजट से 80 फीसदी शिक्षकों का ही भुगतान हो सकेगा।

कोट...
- 2022 में यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए शासन स्तर से आठ लाख रुपये का बजट मिला है। धनराशि स्थानांतरित करने के लिए शिक्षकों के खाते अपडेट किए जा रहे हैं। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed