{"_id":"61476e838ebc3e3ec049c642","slug":"for-the-first-time-in-chhaprauli-so-much-crowd-gathered-the-roads-got-jammed-for-six-hours-baghpat-news-mrt5569734158","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली में पहली बार उमड़ी इतनी भीड़ तो छह घंटे तक जाम हो गई सडक़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली में पहली बार उमड़ी इतनी भीड़ तो छह घंटे तक जाम हो गई सडक़ें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत/छपरौली। श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी कार्यक्रम में भीड़ उमड़ पड़ी। छपरौली में पहली बार किसी कार्यक्रम में इतनी भीड़ पहुंची, जिससे वहां करीब छह घंटे तक सड़कें जाम रही। छपरौली कस्बे समेत आसपास के मुख्य मार्गों पर ट्रैक्टर-ट्राली, बस व अन्य वाहन ही खड़े रहे। छपरौली में कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी हालात यह रहे कि लोग कार्यक्रम स्थल की तरफ आते रहे। सुबह करीब 10 बजे लगा जाम शाम को चार बजे तक खुल सका।
छपरौली में कार्यक्रम स्थल पर रविवार सुबह ही लोग पहुंचने शुरू हो गए थे और बड़ौत से छपरौली तक कई जगह भंडारे लगाकर देशी घी का हलवा व अन्य खाद्य सामग्री बांटी जा रही थी। जिससे छपरौली तक कई जगह जाम की स्थिति बनी थी, वहीं छपरौली में वाहन काफी होने के कारण दस बजे के बाद जाम लगना शुरू हो गया था। जिसके बाद जाम बढ़ता चला गया और जिसको जहां जगह मिली, उसने अपना वाहन वहीं खड़ा कर दिया। इससे कार्यक्रम खत्म होने के बाद भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया और करीब चार बजे के बाद जाम खुला। पुलिस भी यातायात व्यवस्था बेहतर करने की जगह आराम से खड़ी रही, जिससे जाम खुलने में ज्यादा समय लगा।
तिरंगा लेकर पहुंचे अधिकतर युवा
बड़ौत। छपरौली में आयोजित श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी कार्यक्रम में युवाओं का जोश साफ दिखाई दे रहा था। हाथों में तिरंगे झंडे लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते ट्रैक्टर - ट्रालियों में डीजे पर थिरकते हुए युवा कार्यक्रम में पहुंचे। युवाओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर भी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर जय जवान, जय किसान, चौधरी चरण सिंह अमर रहे, बाबा महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहे, चौधरी अजित सिंह अमर रहे, जंयत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
मंच पर चढने को लेकर होती रही खींचतान
छपरौली। श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी कार्यक्रम में मंच पर चढने को लेकर रालोद नेताओं के साथ खींचतान होती रही। वहां वालंटियर केवल खाप चौधरियों व प्रतिनिधियों को मंच पर चढ़ने दे रहे थे। इसको लेकर रालोद की महिला पदाधिकारी के साथ भी धक्कामुक्की हुई तो युवा भी आपस में भिड़ गए। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा भी हुआ और कुर्सियां भी फेंक दी गई।