फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   For blanket getaway

कंबल के लिए भगदड़ मची

Wed, 30 Dec 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 30 Dec 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
For blanket getaway
बागपत में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करना अधिकारियों एवं सपाइयों के लिए मुसीबत बन गया। कंबलों को लेकर जमकर छीनाझपटी और मारपीट हुई, जिससे भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे पर गिर पड़े। कई महिलाएं गिरकर दब गईं। बच्चों को भी चोटें आईं। अधिकारियों और नेताओं के कपड़े फटने की नौबत आ गई तो किसी प्रकार तहसीलदार के कक्ष में जाकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


मंगलवार को उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने तहसील परिसर में सरकार द्वारा दिए गए बजट से कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा। कंबल लेने के लिए दोपहर 12 बजे से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए। कंबलों के लिए लगी भीड़ में अधिकांश महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे। लगभग तीन बजे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर एसपी यादव, नगर अध्यक्ष भूरू सभासद, मनोज तोमर, विकास शर्मा पहुंचे और एसडीएम राकेश कुमार सिंह एवं तहसीलदार अशोक चौधरी के साथ कंबलों का वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन


जैसे ही 50 कंबलों को वितरण के लिए लाया गया, अचानक लोग कंबलों पर झपट पड़े। पुलिस की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों में छीनाझपटी मच गई। अधिकारी और नेता इससे पहले कि कुछ समझ पाते कंबलों को लेकर मारपीट तक होने लगी।  महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग भीड़ में दब गए। अधिकारियों ने तहसील का गेट तक बंद करा दिया। काफी मुश्किल से स्थिति पर नियंत्रण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जैसे ही दोबारा 80 कंबल मंगाए गए, फिर से लोग कंबलों पर झपट पड़े। यहां तक कि अधिकारियों एवं नेताओं के कपड़े फटने तक की नौबत आ गई। किसी प्रकार उन्होंने तहसीलदार कक्ष में पहुंचकर और अंदर से दरवाजा बंद करके अपनी जान बचाई। बुधवार को कंबलों का फिर से वितरण कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

चीखों से गूंज उठा तहसील परिसर
कंबलों के वितरण के दौरान मची भगदड़ और छीनाझपटी में महिलाएं एवं बच्चे दब गए। महिलाएं चीखती रहीं, किसी के सीने में चोट आई तो किसी के पैर कुचल गए, बुजुर्ग रामवती की पीठ मेें चोट आई, बानो के सीने में चोट लगने से काफी देर तक बिलखती रही। बुजुर्ग शमीना के पैरों में चोट लगी। गुलबानो, अफसाना समेत आठ-नौ महिलाएं एवं बच्चे घायल हो गए। लगभग आधा घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। महिलाओं और बच्चों की चीखों से पूरा तहसील परिसर गूंजता रहा।

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
अनियंत्रित हुई भीड़ को काबू करने के लिए अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को तहसील से बाहर खदेड़ा। अधिकारियों ने बुधवार को भी कंबलों के वितरण का आश्वासन दिया। उसके बाद ही लोग शांत हो सके।


सूची 210 की, कंबल आए 50

छीनाझपटी मचने का कारण कंबलों की कमी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि सूची तो 210 लोगों की थी, जबकि कंबल पहले सिर्फ 50 ही पहुंचे थे। इस कारण छीनाझपटी हो गई। बाद में भी 80 कंबल ही मंगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed