{"_id":"628bcdd1ae2cf5033703e731","slug":"food-department-team-launched-campaign-sent-ten-samples-for-testing-baghpat-news-mrt589870187","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने चलाया अभियान, दस नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने चलाया अभियान, दस नमूने जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को अभियान चलाकर खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है। चेकिंग के दौरान टेलीफोन एक्सचेंज के पास किराना की दुकान पर एक्सपायरी रिफाइंड की बोतल मिली। टीम ने तेल को नष्ट कराया।
सहायक आयुक्त खाद्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विशेष अभियान चलाकर प्रतिष्ठानों पर खाद्य सामग्री की जांच की। टीम ने उज्ज्वल ट्रेडर्स छपरौली से जलजीरा मसाला के दो नमूने, खेकड़ा की क्लासिक ड्रिंक एजेंसी से सॉफ्ट ड्रिंक्स के तीन नमूने, बागपत में पांडव रोड से नौशाद की दुकान से लीची ड्रिंक का एक नमूना, बागपत में टेलीफोन एक्सचेंज रोड से वाजिद की दुकान से नमकीन का नमूना लिया। दुकान पर 20-25 रिफाइंड की एक्सपायरी बोतल मिली, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा फौलाद नगर से शाहरुख की दुकान से दूध का एक नमूना, अग्रवाल मंडी टटीरी में बाबू राम की दुकान से सरसों के तेल का एक नमूना, अहेड़ा रेलवे फाटक के पास तासीन की मिठाई की दुकान से एक मिल्क केक का नमूना लेकर लखनऊ प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर खाद सुरक्षा अधिकारी नेहा चौधरी भी मौजूद रही। संवाद